फुलवारीशरीफ : गोनपुरा मुखिया आभा देवी पर बन रही है फिल्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : रिवॉल्वर रानी से मशहूर गोनपुरा पंचायत की मुखिया आभा देवी पर फिल्म बन रही है. मंगलवार से फिल्म की शूटिंग गोनपुरा पंचायत में शुरू हुई. शूटिंग को लेकर बॉलीवुड से फिल्म निर्माता के साथ-साथ कलाकार पहुंच गये हैं. फिल्म के डायरेक्टर के डी सत्यम ने बताया कि फिल्म रिवॉल्वर रानी पर आधारित है […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : रिवॉल्वर रानी से मशहूर गोनपुरा पंचायत की मुखिया आभा देवी पर फिल्म बन रही है. मंगलवार से फिल्म की शूटिंग गोनपुरा पंचायत में शुरू हुई. शूटिंग को लेकर बॉलीवुड से फिल्म निर्माता के साथ-साथ कलाकार पहुंच गये हैं.
फिल्म के डायरेक्टर के डी सत्यम ने बताया कि फिल्म रिवॉल्वर रानी पर आधारित है जो एक छोटे से गांव से निकलकर पूरी पंचायत और पूरे गांव की तस्वीर बदल देती है. जिसकी पहचान कमर में रिवाॅल्वर है. विकास करने के लिए अपने गांव की सुरक्षा के लिए खुद खड़ी होती है.
गोनपुरा मुखिया आभा देवी पर आधारित फिल्म को लेकर गांव और पंचायत में काफी उत्साह का माहौल है. रिवाल्वर रानी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रिया, मुखिया आभा देवी के साथ उनके काम काज करने के तौर तरीकों को सीख रही हैं.फिल्म कलाकारों को देखने के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










