पटना : टेंपो से जा रही महिला पीएमसीएच कर्मी से छीना पर्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाने के जीपीओ गोलंबर के समीप रविवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने टेंपो में सवार पीएमसीएच की महिला कर्मचारी प्रियंका सिंह से झपट्टा मार कर पर्स छीन लिया. उस पर्स में उनके मोबाइल फो��� व कुछ आवश्यक दस्तावेज थे. प्रियंका बेऊर इलाके की रहने वाली है. वह कल रात अपने काम […]
विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाने के जीपीओ गोलंबर के समीप रविवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने टेंपो में सवार पीएमसीएच की महिला कर्मचारी प्रियंका सिंह से झपट्टा मार कर पर्स छीन लिया. उस पर्स में उनके मोबाइल फोन व कुछ आवश्यक दस्तावेज थे. प्रियंका बेऊर इलाके की रहने वाली है.
वह कल रात अपने काम काे निबटा कर जीपीओ गोलंबर पहुंची और वहां से टेंपो पकड़ कर बेऊर जाने लगी. टेंपो कुछ आगे बढ़ा कि बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उसके हाथ में रहे पर्स को झपट्टा मार कर छीन लिया और फरार हो गये. इस संबंध में कोतवाली थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक सवार अपराधियों की तलाश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन