पटना : हड्डी प्रत्यारोपण के बाद हो परेशानी, तो करें कंप्लेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हड्डी विभाग में बनने जा रहा प्रत्यारोपण सेल पटना : हड्डी प्रत्यारोपण के बाद यदि किसी प्रकार की परेशानी है, तो उसकी शिकायत अब मरीज पीएमसीएच में कर सकेंगे. पीएमसीएच इसके लिए प्रत्यारोपण (इंप्लांट कंप्लेन) सेल की सुविधा बहाल करने जा रहा है. घुटने और जोड़ों के प्रत्यारोपण के बाद अगर तय समय से पहले […]
विज्ञापन
हड्डी विभाग में बनने जा रहा प्रत्यारोपण सेल
पटना : हड्डी प्रत्यारोपण के बाद यदि किसी प्रकार की परेशानी है, तो उसकी शिकायत अब मरीज पीएमसीएच में कर सकेंगे. पीएमसीएच इसके लिए प्रत्यारोपण (इंप्लांट कंप्लेन) सेल की सुविधा बहाल करने जा रहा है.
घुटने और जोड़ों के प्रत्यारोपण के बाद अगर तय समय से पहले किसी तरह की समस्या आती है, तो उसका समाधान सेल करेगा. अस्पताल के हड्डी विभाग के अंतर्गत यह सेल काम करेगा. फरवरी से यह सुविधा शुरू होगी. सेल में तीन सदस्यों का एक बोर्ड होगा जो यह देखेगा कि प्रत्यारोपण में जो उपकरण लगाये गये हैं, वे शरीर के अन्य हिस्से को प्रभावित तो नहीं कर रहे हैं या फिर उपकरण में खराबी तो नहीं आ गयी है.
बोर्ड मरीजों को हर संभव मदद करेगा. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रत्यारोपण के बाद एक बड़ी कंपनी के उपकरण की शिकायत मरीज द्वारा मिली है. कंपनी से शोकॉज मांगा गया है. एक डॉक्टर ने भी घुटना प्रत्यारोपण कराया, जिनको परेशानी हुई. ऐसी समस्याओं को देखते हुए प्रत्यारोपण सेल बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










