तेजस्वी आज लगायेंगे चौपाल, करेंगे सभी से सीधी बात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर चौपाल लगायेंगे. दिन के 12 बजे से लगने वाले चौपाल में लोगों से वे सीधी बात करेंगे और उनके प्रश्नों का जवाब भी देंगे. तेजस्वी का चौपाल आधुनिक और डिजिटल है. उन्होंने ट्वीट कर इस […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर चौपाल लगायेंगे. दिन के 12 बजे से लगने वाले चौपाल में लोगों से वे सीधी बात करेंगे और उनके प्रश्नों का जवाब भी देंगे.
तेजस्वी का चौपाल आधुनिक और डिजिटल है. उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. मालूम हो कि तेजस्वी के बड़े भाई व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव भी राजद कार्यालय में समय-समय पर चौपाल लगाते रहे हैं.
नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट कर कहा कि आप सभी से 17 जनवरी को दिन के 12 बजे से ट्विटर पर सीधी वार्ता और प्रश्नों का जवाब देने के लिए उत्साहित हूं. सबसे संवाद हो, कुछ एेसी आगाज हो, सबकी बात सबकी आवाज हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










