पटना घाट व मालसलामी बस स्टैंड पर बनेगा पर्यटकों के लिए स्थायी आवास
Updated at : 15 Jan 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

बढ़ेगी सुविधा : पांच एकड़ जमीन को किया गया चिह्नित पटना : प्रकाश पर्व के दौरान पटना सिटी में टेंट सिटी के बदले सीएम की स्थायी ठहराव निर्माण को घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने जमीन चिह्नित करने की कार्रवाई तेज कर दी है. पर्यटकों के लिए स्थायी ठहराव की व्यवस्था हो, इसके लिए पटना […]
विज्ञापन
बढ़ेगी सुविधा : पांच एकड़ जमीन को किया गया चिह्नित
पटना : प्रकाश पर्व के दौरान पटना सिटी में टेंट सिटी के बदले सीएम की स्थायी ठहराव निर्माण को घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने जमीन चिह्नित करने की कार्रवाई तेज कर दी है.
पर्यटकों के लिए स्थायी ठहराव की व्यवस्था हो, इसके लिए पटना साहिब से पटना घाट तक जाने वाली प्रस्तावित सड़क पर निर्माण बनाया जायेगा. फिलहाल दो जगहों पर ऐसे निर्माण की बात चल रही है. प्रशासन ने मालसलामी बस स्टैंड की 1.75 एकड़ भूमि लेने की योजना बना रहा है. इसके लिए परिवहन विभाग से भूमि अधिग्रहण की जायेगी. इसके अलावा पटना घाट तक पर गंगा के किनारे रेलवे की पांच एकड़ जमीन को भी देखा गया है.
अगर सरकार स्तर पर वहां कुछ भी निर्माण की योजना बनती है, तो वहां भी अधिग्रहण का काम किया जायेगा. गौरतलब है कि दोनों जगह प्रस्तावित सड़क के किनारे है आैर दोनों जगहों पर उच्च स्तर पर कई बार निरीक्षण का कार्य भी कर लिया गया है.
18 एकड़ जमीन अधिग्रहण पूरा
दूसरी तरफ पटना साहिब से पटना घाट तक रेलवे लाइन को हटा कर फोरलेन सड़क निर्माण की योजना में भी तेजी लायी जा रही है. इसको लेकर सोमवार को डीएम कुमार रवि ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि रेलवे से जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया है. कुल 18.54 एकड़ जमीन है. इस पर जिस सड़क का निर्माण किया जायेगा, वो एक तरफ गंगा पाथ-वे से जुड़ेगी और दूसरी तरफ मारुफगंज रोड में आगे आरोबी के पास एलीवेटड सड़क बनाकर जोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




