लालू प्रसाद को जमानत नहीं मिलने से राजद पस्त नहीं : शिवानंद

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि लालू प्रसाद को जमानत नहीं मिली इसकी हम सबको पीड़ा है, लेकिन हम पस्त नहीं हुए हैं. राजद कार्यकर्ता इसको चुनौती मान रहे हैं. हम सब जमानत की आस लगाए थे. विरोधी मिठाई बांट रहे हैं. ज़मानत मिलने की आशंका से वे घबराए […]
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि लालू प्रसाद को जमानत नहीं मिली इसकी हम सबको पीड़ा है, लेकिन हम पस्त नहीं हुए हैं. राजद कार्यकर्ता इसको चुनौती मान रहे हैं. हम सब जमानत की आस लगाए थे. विरोधी मिठाई बांट रहे हैं. ज़मानत मिलने की आशंका से वे घबराए हुए थे. वे सोच रहे थे कि लालू बाहर आ जाएंगे तो राजद और महागठबंधन को नयी ऊर्जा मिल जायेगी.
शिवानंद तिवारी ने कहा कि विरोधी गलतफहमी में हैं कि लालू प्रसाद को जमानत नहीं मिली तो हम पस्त होकर हथियार डाल देंगे. हमलोग हथियार डालने वाले लोग नहीं हैं. समाज की सामंती ताक़तों ने पहले भी सामाजिक न्याय के नेताओं को अपमानित किया है. उसी कड़ी में आज लालू प्रसाद को जलील और अपमानित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा ज्यादा सजग, सचेत और सक्रिय होकर इस चुनौती का जो लोकसभा चुनाव के रूप में हमारे सामने है, उसका मुकाबला करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




