देर रात मनेर बीएसएनएल एक्सचेंज में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनेर : शुक्रवार की देर रात मनेर बीएसएनएल एक्सचेंज में अचानक आग लग गयी. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि देखते-देखते बीएसएनएल एक्सचेंज के वायर, पाइप, मशीन आदि सहित बीएसएनएल टावर भी आग की चेपट में आ गया. आग को देखकर आसपास में रहे घर के लोगों के बीच भगदड़ मच गयी. हालांकि, इस […]

विज्ञापन
मनेर : शुक्रवार की देर रात मनेर बीएसएनएल एक्सचेंज में अचानक आग लग गयी. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि देखते-देखते बीएसएनएल एक्सचेंज के वायर, पाइप, मशीन आदि सहित बीएसएनएल टावर भी आग की चेपट में आ गया. आग को देखकर आसपास में रहे घर के लोगों के बीच भगदड़ मच गयी.
हालांकि, इस अग्निकांड में लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति के नुकसान पहुंचने की आशंका है. सूचना पर पहुंची मनेर पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. बीएसएनएल एक्सचेंज का गेट बंद रहने के कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
बाद में पुलिस ने दानापुर अग्निशमन सेवा को सूचना दी.मनेर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया बीएसएनएल एक्सचेंज के पदाधिकारियों को भी आग लगने की सूचना दे दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन