पटना : न्यायिक सेवा के 1100 पदाधिकारियों का आया रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

पटना : बीपीएससी ने न्यायिक सेवा की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. सोमवार को जारी रिजल्ट में 1100 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. जबकि सीटों की संख्या 1800 है. शेष सीटें खाली रह गयी हैं. इन पर चयन के लिए आरक्षण कोटि से उन लोगों का चयन होगा, जो आरक्षण कोटि में शामिल […]

विज्ञापन
पटना : बीपीएससी ने न्यायिक सेवा की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. सोमवार को जारी रिजल्ट में 1100 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. जबकि सीटों की संख्या 1800 है. शेष सीटें खाली रह गयी हैं. इन पर चयन के लिए आरक्षण कोटि से उन लोगों का चयन होगा, जो आरक्षण कोटि में शामिल हैं और पांच फीसदी अंकों की सीमा के अंदर आते हैं.
इसके बाद भी बची हुई सीटों पर नये सिरे से चयन ही प्रक्रिया की जायेगी. इस परीक्षा में 17 हजार 600 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. इसका 10वां हिस्सा 1800 अभ्यर्थियों का चयन करना था, लेकिन इससे कम संख्या में ही अभ्यर्थी पास हो पाये हैं. इसकी मुख्य परीक्षा 20 फरवरी को होने की संभावना है. बीपीएससी की वेबसाइट पर रिजल्ट को जारी कर दिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन