उपचुनाव : मतदाता सूची को लेकर आयोग की कवायद शुरू, पंचायत निकायों व ग्राम कचहरी के 1938 पद हैं रिक्त

Updated:
विज्ञापन

पटना : पंचायत निकायों व ग्राम कचहरी के रिक्त पदों पर चुनाव की तैयारियों में राज्य निर्वाचन आयोग जुट गया है. इसके लिए पूरी प्रक्रिया के लिए तिथि की घोषणा कर दी गयी है. वार्ड वार मतदाता सूची तैयार करने से लेकर दावा-आपत्ति निबटारे तक को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मतदाता सूची का […]

विज्ञापन
पटना : पंचायत निकायों व ग्राम कचहरी के रिक्त पदों पर चुनाव की तैयारियों में राज्य निर्वाचन आयोग जुट गया है. इसके लिए पूरी प्रक्रिया के लिए तिथि की घोषणा कर दी गयी है. वार्ड वार मतदाता सूची तैयार करने से लेकर दावा-आपत्ति निबटारे तक को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश पांच फरवरी को होगा.
1938 पद रिक्त : 15 सितंबर, 2018 तक पंचायत निकायों व ग्राम कचहरी के विभिन्न कारणों से 1938 पद रिक्त हैं. एक जनवरी, 2019 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदान कराने की तैयारियों में राज्य निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी जुटे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त निर्वाचन आयुक्त ने कहा है कि 21 जनवरी के बाद आयोग स्तर, जिला या प्रखंड स्तर पर पंचायत मतदाता सूची संबंधी कोई दावा या आपत्ति नहीं ली जायेगी.
इन पदों के लिए होना है उपचुनाव
रिक्त पद की संख्या पद का नाम
03 जिला पंचायत सदस्य
61 पंचायत समिति सदस्य
18 ग्राम पंचायत मुखिया
46 ग्राम कचहरी सरपंच
653 ग्राम पंचायत सदस्य
1166 ग्राम कचहरी पंच
ये भी जानें
मतदातासूची का प्रारूप प्रकाशन
7 – 21 जनवरी
7 – 21 जनवरी
7 – 27 जनवरी
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
5 फरवरी
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन