दानापुर : पिता को बचाने गयी पुत्री को उतारा मौत के घाट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2019 9:18 AM
विज्ञापन
दानापुर : पिता को बचाने गयी एक युवती को बदमाशों ने लोहे के रॉड व लाठी से सिर पर वार कर दिया. घटनास्थल पर ही युवती मौत हो गयी. यहां घटना शाहपुर थाना के सिकंदरपुर महादलित टोला में मंगलवार को देर शाम घटी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लेकर […]
विज्ञापन
दानापुर : पिता को बचाने गयी एक युवती को बदमाशों ने लोहे के रॉड व लाठी से सिर पर वार कर दिया. घटनास्थल पर ही युवती मौत हो गयी. यहां घटना शाहपुर थाना के सिकंदरपुर महादलित टोला में मंगलवार को देर शाम घटी.
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि चनेश्वर मांझी की 18 वर्षीय पुत्री रूंती कुमारी की मौत हो गयी. मृतका के पिता चनेश्वर मांझी ने थाना में गांव के सोनू, भरोसा मांझी समेत बीस लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं.
बताया जाता है कि मंगलवार को दिन में अर्जुन मांझी के पुत्र सोनू मांझी का भरोसा मांझी से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. चनेश्वर ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों को अलग कर दिया था. देर शाम सोनू अपने परिजनों और दोस्तों के साथ शराब के नशे में चनेश्वर को खोजते हुए आ गया और मारपीट करने लगा.
उस वक्त चनेश्वर अपने घर के बाहर धान पीट रहा था. शोर-शराबा सुन रूंती घर से बाहर निकली और पिता को मार खाते देख कर बचाने चली गयी. तभी चनेश्वर की पिटाई कर युवकों ने रूंती के साथ मारपीट करने लगा. इसी बीच किसी ने लोहे के रॉड से रूंती के सिर में पीछे से मार दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गयी.
थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट हुई है. बीस लोगों को आरोपित किया गया है, जिसमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










