ePaper

पटना : केबल ऑपरेटरों की हड़ताल पर पांच को फैसला

Updated at : 01 Jan 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : केबल ऑपरेटरों की हड़ताल पर पांच को फैसला

पटना : केबल ऑपरेटरों ने एक जनवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला स्थगित कर दिया है. सोमवार को इको पार्क में इसको लेकर संगठन की बैठक हुई. बैठक के बाद बिहार केबल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्राइ के केबल पैकेज के विरोध में एक जनवरी से होने वाली हड़ताल […]

विज्ञापन
पटना : केबल ऑपरेटरों ने एक जनवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला स्थगित कर दिया है. सोमवार को इको पार्क में इसको लेकर संगठन की बैठक हुई. बैठक के बाद बिहार केबल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्राइ के केबल पैकेज के विरोध में एक जनवरी से होने वाली हड़ताल फिलहाल टाल दी गयी है.
पांच जनवरी को संगठन की पुन: बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जायेगा. मालूम हो कि ट्राइ ने ग्राहकों को चैनल के हिसाब से भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध करायी है, जिसका केबल ऑपरेटर विरोध कर रहे हैं. ट्राइ ने भी ग्राहकों के हित में इसके लागू करने की समय-सीमा एक महीने बढ़ा कर 31 जनवरी तक कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन