पटना : राजधानी एक्सप्रेस से 1.20 करोड़ की चाइना मेड सिगरेट बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डीआरआई (डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस) की टीम ने एक करोड़, 19 लाख, 97000 रुपये की चाइना मेड सिगरेट पकड़ी है. यह कार्रवाई पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन 30 दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे की गयी. डीआरआई सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुवाहाटी से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12423) से […]
विज्ञापन
पटना : डीआरआई (डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस) की टीम ने एक करोड़, 19 लाख, 97000 रुपये की चाइना मेड सिगरेट पकड़ी है. यह कार्रवाई पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन 30 दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे की गयी. डीआरआई सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुवाहाटी से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12423) से तस्करी का सामान आ रहा है.
सूचना पक्की थी, इसलिए टीम ने पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर ली थी. बताया जाता है कि म्यांमार से चाइना की सिगरेट भारत लायी गयी थी. राजधानी एक्सप्रेस के लगेज में गुवाहाटी से विन ब्रांड (किंग साइज) की सिगरेट बुक करायी गयी थी. बरामद सिगरेट की संख्या सात लाख, 99 हजार से अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










