पटना : सामान्य जाति के बीपीएल परिवारों को भी मिलेगा उज्जवला का लाभ
Updated at : 01 Jan 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

छह सिलेंडर की रििफलिंग या साल भर बाद सब्सिडी राशि से कटेगी चूल्हे व पहली गैस रिफलिंग की राशि पटना : बीपीएल सूची में शामिल सामान्य जाति के गरीब परिवारों को भी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिल सकेगा. योजना विस्तार के तीसरे चरण में भारत सरकार ने इसके लिए मंजूरी […]
विज्ञापन
छह सिलेंडर की रििफलिंग या साल भर बाद सब्सिडी राशि से कटेगी चूल्हे व पहली गैस रिफलिंग की राशि
पटना : बीपीएल सूची में शामिल सामान्य जाति के गरीब परिवारों को भी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिल सकेगा. योजना विस्तार के तीसरे चरण में भारत सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है.
सोमवार को इंडेन एरिया ऑफिस, पटना के उप महाप्रबंधक सर्वेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पहले चरण में सामाजिक-आर्थिक जनगणना सूची में शामिल लोगों को ही उज्जवला कनेक्शन देने का प्रावधान था. दूसरे चरण में एससी-एसटी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी , वनवासी, मोस्ट बैकवार्ड क्लास, चाय और पूर्व-चाय उद्यान जनजाति और द्वीपों/नदी-द्वीपों में रहने वाले लोग शामिल हुए. लेकिन, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने उन गरीब परिवारों को भी मुफ्त कनेक्शन जारी करने की मंजूरी दी है जिनके नाम श्रेणियों में शामिल नहीं थे.
उन्होंने बताया कि उज्जवला कनेक्शन सिर्फ महिला लाभार्थियों को ही नि:शुल्क मिलेगा. इसके लिए उनको अपना सहित घर के सभी व्यस्क के आधार कार्ड की कॉपी, अपना बैंक अकाउंट नंबर व 14 बिंदुओं का घोषणा पत्र जमा कराना होगा. कनेक्शन के एवज में उनसे सिक्यूरिटी मनी नहीं ली जायेगी. उन्हें सिर्फ गैस रिफलिंग और चूल्हे की कीमत ही लगेगी, जो ऋण के तौर पर होगा. मगर यह राशि छह सिलेंडर की रिफलिंग या एक साल के बाद उनके सब्सिडी राशि से काटी जायेगी.
पटना जिले में 13 लाख से अधिक घर हुए कवर : आइओसी की सहायक प्रबंधक सह जिला नोडल अधिकारी, पटना सुश्री रुपाशा रानी ने बताया कि लगभग 67 लाख की आबादी वाले पटना जिला में रसोई गैस के रूप में एलपीजी वितरण के साथ 13 लाख से अधिक घरों को कवर किया गया है. जिले में एलपीजी कवरेज एक अप्रैल 2016 के 85% के मुकाबले वर्तमान में 109% हो गया है. इस योजना के तहत 86% लाभार्थी, जो गैस चूल्हा और पहली रिफिल की खरीद के लिए अग्रिम भुगतान नहीं कर सके, उन्हें ऑयल मार्केटिंग कंपनी द्वारा ऋण सुविधा प्रदान की गयी है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में पटना जिले में 123 एलपीजी वितरक हैं. 21 नये वितरकों को भी जोड़ा जा रहा है.
पांच किग्रा का रिफिल भी उतारा :
उन्होंने बताय कि गरीब परिवारों को एलपीजी सस्ती करने के लिए ओएमसी ने उज्जवला लाभार्थियों के लिए पांच किलोग्राम रिफिल विकल्प पेश किया है. उज्ज्वला लाभार्थी पांच किलोग्राम रिफिल और इसके विपरीत 14.2 किलोग्राम सिलेंडर स्वैप कर सकते हैं. इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक (पटना टू) अशोक कुमार पोद्दार एवं सहायक प्रबंधक (पटना थ्री) सुश्री हर्षा अनिल भी मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




