पटना : गैर सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों का जल्द अधिग्रहण व नियमित भुगतान हो : मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य अराजकीय प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मनाया नौवां स्थापना दिवस पटना : बिहार राज्य अराजकीय प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने रविवार को अपना नौवां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया. मोर्चा की अध्यक्ष शोभा कुमारी व महामंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से गर्दनीबाग के गेट पब्लिक लाइब्रेरी एंड इंस्टीट्यूट में केक काट कर […]

विज्ञापन
बिहार राज्य अराजकीय प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मनाया नौवां स्थापना दिवस
पटना : बिहार राज्य अराजकीय प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने रविवार को अपना नौवां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया. मोर्चा की अध्यक्ष शोभा कुमारी व महामंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से गर्दनीबाग के गेट पब्लिक लाइब्रेरी एंड इंस्टीट्यूट में केक काट कर समारोह की शुरुआत की.
समारोह में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करते हुए सरकार से 390 कोटि के गैर सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के अधिग्रहण की प्रक्रिया अविलंब शुरू करने तथा उनमें कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान करने की मांग की गयी.
इसके बाद कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा समारोह में उपस्थित विद्यावती देवी, अरविंद कुमार, अर्जुन ठाकुर, मनोज कुमार, ललन सिंह, कृष्णा सिंह, जितेंद्र कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे.
श्रवण कुमार ने आगामी फरवरी माह में यहां के किसी बड़े सभागार में मोर्चा के महासम्मेलन का आयोजन करने की घोषणा की. समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आये शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन