मिड-डे मील के चावल के बोरे में मिला मरा चूहा, छात्रों ने खाने से किया इन्कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जलालपुर (पटना) : जलालपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोपा बनकटा में भी भोजन बनाने और सामग्री को व्यवस्थित रखने में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. दो दिन पहले मिड-डे मील बनाने के क्रम में चावल के बोरे में मरे चूहे को देख कर छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गये और मध्याह्न भोजन को ठप […]
विज्ञापन
जलालपुर (पटना) : जलालपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोपा बनकटा में भी भोजन बनाने और सामग्री को व्यवस्थित रखने में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. दो दिन पहले मिड-डे मील बनाने के क्रम में चावल के बोरे में मरे चूहे को देख कर छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गये और मध्याह्न भोजन को ठप करा दिया.
छात्रों का गुस्सा तब और ज्यादा बढ़ गया जब चावल के बोरे में चूहा मिलने के बाद प्राचार्य द्वारा रसोइये से चूहा निकाल कर वहीं चावल बनाने का निर्देश दिया गया. शुक्रवार को छात्रों को पता चला कि उसी चावल से आज भी भोजन बनाया जायेगा तब छात्रों ने उसे खाने से इन्कार दिया.
छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य मिड-डे मील नहीं खाने पर पिटाई की धमकी दे रहे थे. स्कूल में कार्यरत रसोइये ने भी बताया कि हाल के दिनों में जो भी चावल आ रहा है उसमें बहुत गंदगी है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन