पटना : कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2018 10:07 AM

विज्ञापन

पटना : प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने शनिवार को पटना में प्रदर्शन किया. वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे. पुलिस ने उन्हें हड़ताली मोड़ के पास रोकने का प्रयास किया. इस दौरान यूथ कांग्रेस नेताओं और पुलिस में भिड़ंत हुई. पुलिस ने लाठियां बरसायी और वाटर कैनन का […]

विज्ञापन
पटना : प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने शनिवार को पटना में प्रदर्शन किया. वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे. पुलिस ने उन्हें हड़ताली मोड़ के पास रोकने का प्रयास किया. इस दौरान यूथ कांग्रेस नेताओं और पुलिस में भिड़ंत हुई. पुलिस ने लाठियां बरसायी और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस घटना में कुछ प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं.
इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल कर रहे थे. इस दौरान 25 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया और हिरासत में ले लिया. इन लोगों को देर शाम पीआर बांड पर छोड़ा गया.
इस घटना के बाद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ गया है. अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. पटना में पिछले कुछ दिनों में 12 लोगों की हत्या कर दी गयी.
वहीं प्रदेश में आये दिन लोगों की हत्या की खबर आ रही है. उन्होंने बिहार सरकार पर कानून और व्यवस्था बनाये रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया. युवा कांग्रेस अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना चाहते थे. इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कुछ विधायक भी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन