पटना : 26 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे आइटीकर्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य के आइटी सहायक आइटी प्रबंधक एवं कार्यपालक सहायक अपने लंबित मांगों को लेकर 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे. सरकार की ओर से मांग पूरा नहीं होने को लेकर बिहार आइटी सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मंसूर आलम अंसारी और प्रदेश महासचिव गणेश प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के आइटी सहायक आइटी प्रबंधक एवं कार्यपालक सहायक अपने लंबित मांगों को लेकर 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे. सरकार की ओर से मांग पूरा नहीं होने को लेकर बिहार आइटी सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मंसूर आलम अंसारी और प्रदेश महासचिव गणेश प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी.
उन्होंने कहा बताया कि इस संबंध में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक को पत्र लिखकर 18 दिसंबर तक वार्ता में बनी आम सहमति का पत्र जारी करने का अनुरोध किया गया था, किंतु मिशन निदेशक द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की गयी, इसको लेकर अब हड़ताल पर जाने का निश्चय किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन