पटना : हर सेक्शन को किया जायेगा कंप्यूटराइज्ड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना विश्वविद्यालय के आधुनिकीकरण का काम जल्द ही शुरू होने वाला है. विवि में ऑनलाइन नामांकन व ऑनलाइन पेमेंट पहले ही शुरू हो चुका है. लेकिन, अब हर विभाग को भी कंप्यूटराइज्ड करने व ऑनलाइन जोड़ने को लेकर जल्द ही काम शुरू होगा. इसके तहत हर विभाग को कॉरपोरेट लुक के साथ ही […]
विज्ञापन
पटना : पटना विश्वविद्यालय के आधुनिकीकरण का काम जल्द ही शुरू होने वाला है. विवि में ऑनलाइन नामांकन व ऑनलाइन पेमेंट पहले ही शुरू हो चुका है. लेकिन, अब हर विभाग को भी कंप्यूटराइज्ड करने व ऑनलाइन जोड़ने को लेकर जल्द ही काम शुरू होगा. इसके तहत हर विभाग को कॉरपोरेट लुक के साथ ही हर टेबुल पर हर कर्मचारी के पास कंप्यूटर दिये जाने की योजना है. आने वाले दिनों में पीयू में सारे काम डिजिटली होंगे.
ऑनलाइन ही सर्टिफिकेट्स व मार्क्ससीट जारी की जायेगी. छात्र चाहें तो उसे अपने मोबाइल या लैपटॉप में डाउनलोड कर पायेंगे. पीयू के यूनिवर्सिटी इंजीनियर रतीश कुमार ने बताया कि वर्तमान में ज्यादातर सेक्शंस में कंप्यूटरों की व्यवस्था है. लेकिन, अभी भी कुछ सेक्शंस में कंप्यूटर नहीं हैं. विवि की योजना है कि हर जगह कंप्यूटराइज्ड काम हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










