खगौल : सम्मेलन की सफलता को युवा जदयू की बैठक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खगौल : बुधवार को विजय सिंह पथ ओम वाटिका परिसर में नगर मंडल युवा जदयू की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने की. बैठक में 22 दिसंबर को पटना के मिलर हाईस्कूल में आयोजित युवा जदयू के सम्मेलन पर चर्चा की गयी. सम्मेलन में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं से बढ़ -चढ़कर हिस्सा […]
विज्ञापन
खगौल : बुधवार को विजय सिंह पथ ओम वाटिका परिसर में नगर मंडल युवा जदयू की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने की. बैठक में 22 दिसंबर को पटना के मिलर हाईस्कूल में आयोजित युवा जदयू के सम्मेलन पर चर्चा की गयी. सम्मेलन में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं से बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गयी.
दानापुर प्रखंड की 13 पंचायतों से छोटे-बड़े वाहनों से पटना चलने का निर्णय लिया गया. प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराने को कहा. मौके पर सिकंदर कुमार, क्षितिज कुमार उर्फ गुड्डू, प्रमेंद्र सिंह, मो इमामुद्दीन, शंकर मंडल व वंदना सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










