पटना : 15 दिसंबर तक शुरू होगा एप्रोच लाइट का उपयोग

Updated at : 03 Dec 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 15 दिसंबर तक शुरू होगा एप्रोच लाइट का उपयोग

डॉक्यूमेंटेशन से डीजीसीए संतुष्ट, अगले सप्ताह होगा कमीशन पटना : डीजीसीए पटना एयरपोर्ट पर लगाये गये एप्रोच लाइट के पोजिशनिंग से संतुष्ट है. इसे अगले सप्ताह कमीशन मिल जायेगा. उसके बाद 15 दिसंबर तक इसका इस्तेमाल शुरू होगा. विदित हो कि चार दिन पहले इससे संबंधित डॉक्यूमेंटस को दिल्ली भेजा गया था, जिनमें नये एप्रोच […]

विज्ञापन
डॉक्यूमेंटेशन से डीजीसीए संतुष्ट, अगले सप्ताह होगा कमीशन
पटना : डीजीसीए पटना एयरपोर्ट पर लगाये गये एप्रोच लाइट के पोजिशनिंग से संतुष्ट है. इसे अगले सप्ताह कमीशन मिल जायेगा. उसके बाद 15 दिसंबर तक इसका इस्तेमाल शुरू होगा.
विदित हो कि चार दिन पहले इससे संबंधित डॉक्यूमेंटस को दिल्ली भेजा गया था, जिनमें नये एप्रोच लाइट लगाने के साइट मैप से लेकर उनसे जुड़ी सभी जानकारियां दी गयी थी. मामले से जुड़े एक वरीय अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए प्रस्तुत दस्तावेजों से संतुष्ट है और अगले सप्ताह उसके द्वारा एप्रोच लाइट को कमीशन कर दिया जायेगा. उसके बाद उसका इस्तेमाल शुरू होगा.
डेढ़ साल पहले भी पटना एयरपोर्ट पर 210 मीटर नया एप्रोच लाइट इंस्टॉल किया गया था, लेकिन उसकी पॉजिशनिंग सही नहीं होने के कारण डीजीसीए से उसे इस्तेमाल की स्वीकृति नहीं मिली थी. इस वजह से पिछले महीने नये सिरे से एप्रोच लाइट को इंस्टॉल किया गया.
पीर अली पथ और पटना जू की लाइट का भी होगा इस्तेमाल : पटना एयरपोर्ट पर पहले से केवल 210 मीटर एप्रोचलाइट का इस्तेमाल हो रहा है. पिछले दिनों मुख्य सचिव के साथ एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारियों की बैठक में इसको बढ़ा कर पहले चरण में 420 मीटर और दूसरे चरण में 720 मीटर करने का निर्णय हुआ था.
पहले चरण में डीजीसीए ने रनवे के आखिरी छोर लगे एप्रोच लाइट और रनवे की चारदीवारी के पास एक लाइन से लगे 12 एप्रोच लाइट के साथ-साथ पीर अली पथ और पटना जू में लगे एक-एक एप्रोच लाइट को भी कमीशन करने का आग्रह किया गया है. जू में लग रहे दो और एप्रोच लाइट समेत कुछ अन्य एप्रोच लाइट को अगले चरण में इस्तेमाल किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन