गिरिराज का विवादित बयान, कहा- देवबंद शिक्षा का मंदिर है या आतंक का? हाफिज-बगदादी दोनों यहीं के थे छात्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2018 9:36 AM

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. इस बार उन्होंने इस्लामिक शिक्षक संस्था दारुल उलूम देवबंद पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बगदादी और हाफिज सईद जैसे आतंकी देवबंद के ही विद्यार्थी हैं. जानकारी के मुताबिक, बयानों से चर्चा में रहनेवाले केंद्रीय […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. इस बार उन्होंने इस्लामिक शिक्षक संस्था दारुल उलूम देवबंद पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बगदादी और हाफिज सईद जैसे आतंकी देवबंद के ही विद्यार्थी हैं.

जानकारी के मुताबिक, बयानों से चर्चा में रहनेवाले केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. इस बार उन्होंने इस्लामिक शिक्षक संस्था दारुल उलूम देवबंद पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि मैं ब्रह्मानंद सरस्वती के गुरुकुल गया. आज तक यहां से कोई भी बच्चा आतंकवादी नहीं बना. मुझे नहीं पता कि दारुल उलूम देवबंद शिक्षा का मंदिर है या आतंकवाद का मंदिर है. हाफिज सईद और बगदादी दोनों यहीं से थे.

उन्होंने देवबंद का नाम बदलने पर भी सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि पहले इस जगह का नाम देववृंद था, लेकिन अब देवबंद कर दिया गया. मालूम हो कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह के एक बयान पर देवबंद के उलेमा भड़क गये थे. उन्होंने कहा था कि हिंदू और मुसलिम दोनों मिलकर राम मंदिर बनाएं, नहीं तो देश के हालात खराब हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन