पटना जंक्शन से शातिर चोर किया गया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म व सर्कुलेटिंग एरिया में जगह-जगह सीसीटीवी लगाये गये हैं, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके. सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में आरपीएफ एसआई आरएन सिंह मॉनेटरिंग करने बैठे थे, तभी एक शातिर चोर ट्रॉली बैग लेकर भाग रहे थे. शातिर चोर को देखते हुए आरपीएफ एसआई ने तत्काल […]
विज्ञापन
पटना : पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म व सर्कुलेटिंग एरिया में जगह-जगह सीसीटीवी लगाये गये हैं, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके. सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में आरपीएफ एसआई आरएन सिंह मॉनेटरिंग करने बैठे थे, तभी एक शातिर चोर ट्रॉली बैग लेकर भाग रहे थे.
शातिर चोर को देखते हुए आरपीएफ एसआई ने तत्काल गिरफ्तार किया. शातिर चोर की गिरफ्तारी के थोड़ी देर बाद यात्री शिकायत दर्ज करवाने आरपीएफ पोस्ट पहुंचे. आरपीएफ पोस्ट पर ट्रॉली बैग दिखाया गया, तो यात्री पहचान गये और बैग सौंप दिया. गिरफ्तार शातिर चोर का नाम मो शरीफ है और पश्चिम बंगाल के रहने वाले है.
आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए जीआरपी को सौंप दिया, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके. जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजदिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन