30 नवंबर अंतिम तिथि, मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं तो स्टेट बैंक का नेट बैंकिंग सुविधा होगा ब्लॉक, बड्डी एप भी होगा बंद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : अगर आप स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो 30 नवंबर से पहले नेट बैंकिंग व बड्डी एप और पेंशन खाता अपडेट करा लें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.30 नवंबर के बाद जहां बड्डी एप पूरी तरह से बंद हो जायेगा, वहीं ग्राहक का मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं होने पर […]

विज्ञापन

पटना : अगर आप स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो 30 नवंबर से पहले नेट बैंकिंग व बड्डी एप और पेंशन खाता अपडेट करा लें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.30 नवंबर के बाद जहां बड्डी एप पूरी तरह से बंद हो जायेगा, वहीं ग्राहक का मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं होने पर नेट बैंकिंग की सुविधा ब्लॉक हो जायेगी. 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करने पेंशन खाते को भी ब्लॉक कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

वहीं, पुराने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड 31 दिसंबर तक ही काम करेगा. स्टेट बैंक ने अपनी बैंकिंग वेबसाइट पर अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि एक दिसंबर से बैंक अपने मोबाइल वॉलेट ‘बड्डी एप’ को हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है. वैसे ग्राहक जो इस एप की सेवा ले रहे हैं, वे हर हाल में 30 नवंबर के पहले इस एप से राशि निकाल लें. इसकी जगह बैंक ने हॉल में ही नया एप ‘योनो’ लांच किया है.

इसके माध्यम से ग्राहक स्टेट बैंक से जुड़ी सभी प्रमुख बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं. इसके अलावा एक दिसंबर से नेट बैंकिंग की सुविधा भी वैसे ग्राहकों के लिए ब्लॉक हो जायेगी, जिनका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है. ग्राहक अपनी नेट बैंकिंग सुविधा चालू रखने के लिए अपना मोबाइल नंबर बैंक की शाखा में जाकर रजिस्टर अवश्य करा लें.

पेंशनधारक समय रहते जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट : पेंशनधारकों से बैंक ने कहा कि वे 30 नवंबर से पहले अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर दें, नहीं तो उनके पेंशन खाते में ट्रेजरी के माध्यम से पेंशन राशि नहीं आ पायेगी. मालूम हो कि पेंशनधारक को हर साल अक्तूबर से नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होता है. उसके बाद ही पेंशनधारकों के खाते में साल भर पेंशन राशि जमा होती रहती है.

31 दिसंबर तक ईएमवी चिप वाला कार्ड ले लें

स्टेट बैंक ने ग्राहकों से कहा कि वे पुराने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड के बदले ईएमवी चिप वाला कार्ड ले लें. इसके लिए 31 दिसंबर, 2018 अंतिम तिथि तय है. 31 दिसंबर के बाद इससे लेन-देन नहीं कर पायेंगे. बैंक ने कहा है कि नया कार्ड ग्राहकों के रजिस्टर पते पर भेजा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन