पटना: शराब और स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
Updated at : 24 Nov 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : मेहंदीगंज पुलिस ने शराब व स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एएसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तारी हुई. मामला यह है कि वीडियो वायरल होने की सूचना पर थानाध्यक्ष रामाशंकर सिंह के नेतृत्व टीम गठित कर इसकी जांच करायी गयी. इसके बाद […]
विज्ञापन
पटना सिटी : मेहंदीगंज पुलिस ने शराब व स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एएसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तारी हुई.
मामला यह है कि वीडियो वायरल होने की सूचना पर थानाध्यक्ष रामाशंकर सिंह के नेतृत्व टीम गठित कर इसकी जांच करायी गयी. इसके बाद छापेमारी कर गिरफ्तारी की गयी. थानाध्यक्ष ने प्रतापपुर बगीचा मुहल्ले में छापेमारी कर तीन युवकों को 10 लीटर देशी शराब व 30 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीनों युवकों में प्रतापपुर निवासी सुरेंद्र केवट का पुत्र दीपक कुमार उर्फ बेतुल केवट, मुकुल केवट का बेटा सन्नी कुमार व सुरेंद्र केवट का पुत्र दीवाली केवट उर्फ गणेश कुमार शामिल हैं. एएसपी के अनुसार दीपक कुमार उर्फ बेतुल केवट व दीवाली केवट उर्फ गणेश के खिलाफ पहले भी मेहंदीगंज में उत्पाद अधिनियम में मामला दर्ज है.
बाढ़ : भदौर थाने के अजगरा गांव में मकान का छज्जा निकालने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ. देखते – देखते बात बढ़ गयी और इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके कारण हड़कंप मच गया. मारपीट के कारण जख्मी रामानंद सिंह (55 वर्ष) को पुलिस ने इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है .
रामानंद सिंह अपने मकान का छज्जा निकाल रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ. इसके बाद विपक्षी गुटों ने फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ. बाद में मारपीट के कारण रामानंद सिंह जख्मी हो गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




