पटना : एके 47 : 11 आरोपितों को बेऊर जेल किया गया शिफ्ट एनआईए कर रही है जांच, मुंगेर की जेल में अब तक थे बंद
Updated at : 20 Nov 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : एके 47 राइफल की तस्करी मामले में पकड़े गये 11 आरोपितों को सोमवार को मुंगेर जेल से पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया. इसके पूर्व उन सभी को एनआईए की कोर्ट में पेश किया गया था. बेऊर जेल भेजे गये आरोपितों में पुरुषोत्तम लाल रजक, सुरेश ठाकुर, पुरुषोत्तम लाल रजक […]
विज्ञापन
पटना : एके 47 राइफल की तस्करी मामले में पकड़े गये 11 आरोपितों को सोमवार को मुंगेर जेल से पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया. इसके पूर्व उन सभी को एनआईए की कोर्ट में पेश किया गया था. बेऊर जेल भेजे गये आरोपितों में पुरुषोत्तम लाल रजक, सुरेश ठाकुर, पुरुषोत्तम लाल रजक के पुत्र शिवेंद्र रजक, पुरुषोत्तम लाल रजक की पत्नी चंद्रवती देवी, कुख्यात अपराधी पवन मंडल, शमशेर आलम, मो. इमरान, मो. इरफान, मंजर उर्फ मंजीत, आमना खातून व मो. नियाजुल शामिल हैं.
इन लोगों को एके 47 की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था. इसमामले की जांच फिलहाल एनआईए के जिम्मे है. एनआईए की टीम एके 47 हथियार की तस्करी का मामलासामने आने के बाद 21 अक्टूबर को जांच के लिए मुंगेर पहुंची थी. इसके बाद 23 अक्टूबर को मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना कांड संख्या 386/18 के जांच की जिम्मेदारी एनआईए को मिल गयी थी.
11 अभियुक्तों की एनआईए की विशेष अदालत में पेशी
पटना. अवैध एके47 राइफल तस्करी के मामले में पकड़े गये 11 अभियुक्तों को सोमवार को एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया.
गौरतलब है कि पिछले सितंबर माह में राज्य के मुंगेर जिले में छह अवैध एके47 राइफल बरामद की गयी थी, जिसमें एक महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गंगा नदी तट के किनारे छुपाये गये एके47 हथियार का जखीरा बरामद किया गया था. मामले के सभी 11 अभियुक्त न्यायिक अभिरक्षा में हैं तथा मामले में अनुसंधान जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




