पटना : छह ई-टिकटों के साथ दो दलाल गिरफ्तार दुकान मालिक फरार

Updated:
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र आरपीएफ पोस्ट को रविवार की शाम में सूचना मिली कि आशियाना-दीघा रोड स्थित रामनगरी मोड़ पर कैपिटल ट्रेवल्स एजेंसी में रेलवे टिकट की दलाली होती है. इस सूचना पर सोमवार को पाटलिपुत्र आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर ने पाटलिपुत्र थाना के सहयोग से एजेंसी की दुकान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकान […]

विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र आरपीएफ पोस्ट को रविवार की शाम में सूचना मिली कि आशियाना-दीघा रोड स्थित रामनगरी मोड़ पर कैपिटल ट्रेवल्स एजेंसी में रेलवे टिकट की दलाली होती है. इस सूचना पर सोमवार को पाटलिपुत्र आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर ने पाटलिपुत्र थाना के सहयोग से एजेंसी की दुकान पर छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान दुकान से छह ई-टिकटें बरामद हुईं. पर्सनल आईडी पर बुक कराये गये टिकट बरामद होते ही दुकान के मालिक के साथ दो कर्मियों को गिरफ्तार किया. हालांकि, पुलिस को गच्चा देकर दुकान मालिक फरार हो गया. टिकट दलाली के आरोप में फरार दुकान मालिक के साथ-साथ दो कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों कर्मियों को जेल भेजा दिया गया.
दानापुर रेलमंडल के सीनियर कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र ने बताया कि सूचना के आधार पर एजेंसी पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान छह ई-टिकटें, 56 हजार रुपये, कंप्यूटर सेट के साथ साथ एटीएम व अन्य सामान जब्त किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन