पटना : सीडीएस एग्जाम में अंग्रेजी के प्रश्नों ने किया परेशान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा (सीडीएसई) रविवार को 20 सेंटर पर आयोजित हुई. इंडियन आर्मी, इंडियन एयर फोर्स और इंडियन नेवी में संभावित अधिकारियों के चयन के लिए आयोजित इस परीक्षा में 4874 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. 4672 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. गंगा देवी महिला कॉलेज सेंटर से परीक्षा देकर […]
विज्ञापन
पटना : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा (सीडीएसई) रविवार को 20 सेंटर पर आयोजित हुई. इंडियन आर्मी, इंडियन एयर फोर्स और इंडियन नेवी में संभावित अधिकारियों के चयन के लिए आयोजित इस परीक्षा में 4874 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. 4672 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
गंगा देवी महिला कॉलेज सेंटर से परीक्षा देकर बाहर निकले स्टूडेंट्स ने बताया कि अंग्रेजी के सवाल कठिन थे. करेंट अफेयर्स सबसे ज्यादा पूछे गये. इस बार डिफेंस से प्रश्न भी पूछे गये थे. शॉर्ट सर्विस कमीशन में अंग्रेजी और जीएस से 100-100 प्रश्न पूछे गये. वहीं लांग सर्विस कमीशन में 100-100 अंक के अंग्रेजी, जीएस और मैथ के प्रश्न पूछे गये.
कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जाम का आयोजन हर साल UPSC करती है. इस एग्जाम के जरिये इंडियन मिलिट्री अकेडमी (आईएमए), एयरफोर्स अकेडमी, इंडियन नेवल अकेडमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी (ओटीए) में दाखिला मिलता है. रिजल्ट दिसंबर अंतिम संभावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन