पटना : छह दिन बाद कुएं से सड़ी-गली लाश बरामद, हत्या की आशंका
Updated at : 12 Nov 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

राजीव नगर से लापता था युवक, जांच में जुटी पुलिस पटना : राजीव नगर इलाके से पिछले छह दिन से लापता चल रहे युवक अभिमन्यु प्रसाद (28) की रविवार को कुएं से लाश बरामद की गयी है. लाश राजीव नगर रोड नंबर-तीन में मौजूद कुएं से बरामद की गयी है. रविवार को दुर्गंध आने पर […]
विज्ञापन
राजीव नगर से लापता था युवक, जांच में जुटी पुलिस
पटना : राजीव नगर इलाके से पिछले छह दिन से लापता चल रहे युवक अभिमन्यु प्रसाद (28) की रविवार को कुएं से लाश बरामद की गयी है. लाश राजीव नगर रोड नंबर-तीन में मौजूद कुएं से बरामद की गयी है.
रविवार को दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने कुएं में देखा, तो उसमें लाश पड़ी हुई थी. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया. इस दौरान लावारिस लाश मिलने की सूचना पर अभिमन्यु प्रसाद के परिजन भी पहुंचे थे. उसके पिता वीरेंद्र राय ने बेटे की पहचान की. उसकी लाश देख कर घरवाले रोने लगे. भीड़ जाम हो गयी. लाेग परिवारवालों को शांत कराये. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शंका है कि युवक की हत्या की गयी है और फिर उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया गया है.
6 नवंबर को सैलून में बाल कटाने के लिए निकला था, फिर नहीं लौटा : राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर पांच में किराये पर मकान लेकर वीरेंद्र राय और उनका परिवार रहता है. परिवार वालों का कहना है कि 6 नवंबर को दिन में तीन बजे अभिमन्यु प्रसाद घर से यह कह कर निकला कि वह बाल कटाने जा रहा है.
वह अपनी बाइक से जयप्रकाश नगर स्थित सैलून में गया था. बाल कटाने के बाद वह सैलून के नाई को अपनी गाड़ी का चाभी दे दिया और कुछ देर में आने की बात कही. लेकिन, वह नहीं आया. इसके बाद सैलून वाले ने उसके घरवालों को बताया कि अभिमन्यु अपनी गाड़ी छोड़कर चला गया है. इस पर काफी खोजबीन करने के बाद 7 नवंबर को वीरेंद्र राय ने राजीव नगर थाने में अभिमन्यु के लापता होने का मामला दर्ज कराया. पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी. इस बीच रविवार को उसकी लाश बरामद की गयी.
मृतक के घरवालों ने किसी पर नहीं लगाया है आरोप
जिस तरह से युवक की लाश मिली है उससे साफ है कि उसकी हत्या की गयी है. किसी दूसरी जगह पर उसकी हत्या करने के बाद उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया गया है. वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है. किसी से दुश्मनी की भी बात सामने नहीं आयी है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि अभिमन्यु प्रसाद गरीब परिवार से है. उसके अपहरण करने के बाद हत्या करने की बात नहीं है. जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




