मसौढ़ी : युवक को मारी गोली, मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोपित को पीट-पीटकर किया अधमरा मसौढ़ी : धनरूआ थाना के नदवां मुसहरी में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में बीते बुधवार की दोपहर एक युवक ने 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोपित को पीट-पीटकर किया अधमरा
मसौढ़ी : धनरूआ थाना के नदवां मुसहरी में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में बीते बुधवार की दोपहर एक युवक ने 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करा कर पुलिस हिरासत में उपचार के लिए धनरूआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. इसके बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया.जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर में नदवां मुसहरी में कुछ लोग शराब पी रहे थे और जुआ खेल रहे थे. धनरूआ थाना के नीमा गांव के बौद्धू बिंद का पुत्र जितेंद्र कुमार व नीमा गांव के ही नंदकिशोर राम का पुत्र जितेंद्र राम उर्फ छोटू भी शराब पी रहे थे और जुआ खेल रहे थे.
इसी बीच किसी बात को लेकर जितेंद्र कुमार व जितेंद्र राम के बीच विवाद हो गया. इसके बाद जितेंद्र राम ने पिस्तौल निकाल कर जितेंद्र कुमार को सीने में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद जितेंद्र राम मौके से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया.
इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र राम को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करा अपने कब्जे में लिया. इसके बाद पुलिस हिरासत में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. उपचार कराने के बाद पुलिस ने जितेंद्र राम को गुरुवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपित जितेंद्र राम के पास से एक देसी कट्टा व दो कारतूस भी बरामद किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन