पटना : जिलों में 24 घंटे काम करेगा नियंत्रण कक्ष

Updated:
विज्ञापन

पटना : सुखाड़ की मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष काम करेगा. इसकी स्थापना जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में की जायेगी. नियंत्रण कक्ष में कार्य करने वाले फोन नंबर को आम जनता की जानकारी के लिए समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जायेगा. यह जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को दी […]

विज्ञापन
पटना : सुखाड़ की मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष काम करेगा. इसकी स्थापना जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में की जायेगी.
नियंत्रण कक्ष में कार्य करने वाले फोन नंबर को आम जनता की जानकारी के लिए समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जायेगा. यह जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को दी है. प्राप्त सूचना के अनुसार राज्य मुख्यालय में आपदा प्रबंधन विभाग में राहत कार्य की मॉनीटरिंग के लिए गठित नियंत्रण कक्ष, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में भी विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जायेंगे.
सूखाग्रस्त जिलों में राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदमों का सतत अनुश्रवण करने के लिए राज्य स्तर पर गठित आपातकालीन प्रबंधन समूह लगातार काम करता रहेगा. जिला पदाधिकारी के अधीन गठित टास्क फोर्स सुखाड़ से उत्पन्न स्थिति और इसके निवारण के लिए किये जा रहे प्रयासों का साप्ताहिक मॉनीटरिंग करेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन