ePaper

घर में घुस पिस्तौल के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर...

Updated at : 05 Nov 2018 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस पिस्तौल के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर...

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा प्रखंड की रुकुनपुर पंचायत के दौलतपुर गांव में चार की संख्या में बदमाशों ने एक घर में घुस कर महिला के साथ पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला द्वारा शोर मचाये जाने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके गले […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा प्रखंड की रुकुनपुर पंचायत के दौलतपुर गांव में चार की संख्या में बदमाशों ने एक घर में घुस कर महिला के साथ पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला द्वारा शोर मचाये जाने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके गले से मंगलसूत्र व कान की बाली छीन ली. इतना ही नहीं बदमाशों ने मकान ढलाई के लिए घर में रखे तीन लाख रुपये भी पिस्तौल के बल पर लूट लिये.

पीड़िता महिला के अनुसार सभी बदमाश घटना के अंजाम देने के बाद गांव से बाहर तालाब की ओर भाग गये. महिला के अनुसार सभी बदमाश शराब के नशे में थे. बदमाशों ने जिस समय घटना को अंजाम दिया उस समय उसके पति घर पर नहीं थे. इस संदर्भ में महिला ने गांव के ही युवक विकास कुमार व उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध गौरीचक थाने में मामला दर्ज कराया है. ग्रामीणों की मानें तो इस घटना का नामजद आरोपित पहले भी गांव में इस तरह की हरकत कर चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन