बीपीएससी : वित्त विभाग में 32 पदों पर होगी नियुक्ति, 27 नवंबर से रजिस्ट्रेशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2018 8:33 AM

विज्ञापन

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार लेखा सेवा के अंतर्गत वित्त विभाग में लेखा पदाधिकारी के 32 मूल पदों पर नियुक्ति निकाली है.इसके लिए 27 नवंबर से ऑनालाइन रजिस्ट्रेशन आरंभ होगा, जिसकी अंतिम तिथि 14 दिसंबर है. परीक्षा शुल्क का भुगतान 17 दिसंबर तक किया जा सकता है. 26 दिसंबर तक ऑनलाइन […]

विज्ञापन
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार लेखा सेवा के अंतर्गत वित्त विभाग में लेखा पदाधिकारी के 32 मूल पदों पर नियुक्ति निकाली है.इसके लिए 27 नवंबर से ऑनालाइन रजिस्ट्रेशन आरंभ होगा, जिसकी अंतिम तिथि 14 दिसंबर है. परीक्षा शुल्क का भुगतान 17 दिसंबर तक किया जा सकता है. 26 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन फार्म भरा जा सकता है. फार्म की हार्ड कॉपी समेत सभी प्रमाण पत्र आयोग कार्यालय में भेजने की अंतिम तिथि 5 जनवरी शाम 5:00 बजे तक है. स्पीड पोस्ट या निबंधित डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है. इस संबंध में आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
अधिसूचना के मुताबिक आवेदक द्वारा जिस तिथि को रजिस्ट्रेशन किया जायेगा, उसकी अगली तिथि को सुबह 11:00 बजे के बाद परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया जायेगा. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 750 रुपये है, जबकि बिरार राज्य की स्थायी निवासी सभी आरक्षित व अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 200 रुपये है. 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी परीक्षा शुल्क 200 रुपये है.
इसी प्रकार जिस तिथि को परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जायेगा, उसकी अगली तिथि को ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के लिए लिंक उपलब्ध होगा. इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है.
इस पद के आवेदक का कम से कम स्नातक होना अनिवार्य है. सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.
अत: इस परीक्षा के आयोजन के लिए नियत तिथि को अभ्यर्थियों का ग्रेड-3 में कम से कम 10 वर्ष सेवा का अनुभव होना चाहिए. बताया गया है कि उक्त योग्यता रखने वाले कोषागारों व भविष्य निधि कोषांगों में कार्यरत अनुसचिवीय कर्मचारी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
बिहार शिक्षा सेवा के सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन 5 व 6 को
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 56वीं व 59वीं सम्मिलित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शिक्षा सेवा के पदों पर नियुक्ति के लिए सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शिक्षा विभाग आरंभ कर रहा है. विभाग की एक अधिसूचना के मुताबिक पांच व छह नवंबर को अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा.
इसके लिए दो कमेटियों का गठन किया गया है. उप निदेशक (प्रशासन) रेखा कुमारी की अध्यक्षता में कमेटी-1 का गठन किया गया है. इस कमेटी में सहायक, प्रशाखा-4 सियाराम प्रसाद केशरी, मनोज कुमार कर्ण व सहायक, प्रशाखा-2 कुंदन किशोर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन