दानापुर : नकली जर्दा जब्त, दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दानापुर : नगर में बेरोकटोक बिक्री की जा रही है. प्रभात जर्दा कंपनी के नाम पर नकली जर्दा बेचे जाने की गुप्त सूचना पर प्रभात जर्दा कंपनी के जेनरल मैनेजर केएस चौहान ने अधिकारियों के साथ सदर बाजार स्थित मो मुल्तान की दुकान में छापेमारी कर मामले का भंडाफोड़ किया. पुलिस के सहयोग से छापेमारी […]
विज्ञापन
दानापुर : नगर में बेरोकटोक बिक्री की जा रही है. प्रभात जर्दा कंपनी के नाम पर नकली जर्दा बेचे जाने की गुप्त सूचना पर प्रभात जर्दा कंपनी के जेनरल मैनेजर केएस चौहान ने अधिकारियों के साथ सदर बाजार स्थित मो मुल्तान की दुकान में छापेमारी कर मामले का भंडाफोड़ किया.
पुलिस के सहयोग से छापेमारी करने पहुंचे अधिकारियों को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कंपनी के अधिकारियों ने सदर बाजार स्थित मो मुल्तान की दुकान में छापेमारी कर नकली 300 व 64 नंबर के जर्दा के डिब्बे बरामद किये.
इनमें 300 नंबर जर्दा के 12 डिब्बे व 64 नंबर जर्दा के 9 डिब्बा जब्त किये गये. दुकानदार के बेटे मो मुन्ना व स्टाफ मो चांद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. कंपनी के जनरल मैनेजर श्री चौहान ने बताया कि प्रभात जर्दा कंपनी ने 2008 में सादा गोल्ड डिब्बा को बंद कर दिया है.
कंपनी ने केन डिब्बा में जर्दा पैक कर बेच रही है. उन्होंने बताया कि दुकानदार का बेटा मो मुन्ना पुराने डिब्बे में नकली 300 व 64 नंबर का जर्दा भर कर कम दाम पर बिक्री कर रहा था. उन्होंने बताया कि एसएसपी मनु महाराज व एएसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर जर्दा के थोक विक्रेताओं के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.
छापेमारी की सूचना पर जर्दा के कई थोक विक्रेता दुकान बंद कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि नकली जर्दा बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कंपनी के जनरल मैनेजर केएस चौहान ने नकली जर्दा बेचने वाले दुकानदार के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










