पटना : सांईं मंदिर से सीसीटीवी ले गये चोर
Updated at : 23 Oct 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

बंद पड़े थे घर, ताला तोड़कर घुस गये चोर पीड़ितों ने दर्ज कराया मामला पुलिस ने की छानबीन पटना सिटी : बाईपास व मेहंदीगंज थाना क्षेत्रों में चोरों ने बंद मकानों से तो खाजेकलां थाना क्षेत्र में स्थित सांईं मंदिर से लगभग 6 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली है. पीड़ित […]
विज्ञापन
बंद पड़े थे घर, ताला तोड़कर घुस गये चोर
पीड़ितों ने दर्ज कराया मामला पुलिस ने की छानबीन
पटना सिटी : बाईपास व मेहंदीगंज थाना क्षेत्रों में चोरों ने बंद मकानों से तो खाजेकलां थाना क्षेत्र में स्थित सांईं मंदिर से लगभग 6 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली है. पीड़ित की ओर से मामला दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है.
मिली जानकारी के अनुसार बाईपास थाना क्षेत्र के अखिलेश नगर पश्चिमी भाग के निवासी संजीत कुमार परिवार के सदस्यों के साथ विसर्जन मेला देखने रिश्तेदार के घर गये थे. रविवार को जब वापस घर लौटे तो देखा कि चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर 15 हजार नकद व सोने-चांदी के गहने के अलावा घर में रखी बाइक भी चुरा ली थी. पीड़ित की ओर से थाना में शिकायत दर्ज कराया गयी है जिसमें 3 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने की बात कही गयी है.
थानाध्यक्ष गोल्डन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. दूसरी ओर, मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के दीपनगर निवासी राजेंद्र प्रसाद के मकान से भी दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गये हैं. पीड़ित ने दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि वे दशहरा मेला घूमने गये थे. इसी दरम्यान चोरी की घटना हुई है.
इधर, खाजेकलां थाना क्षेत्र के नित्यानंद कुआं मोहल्ला स्थित श्री शिव सांईं मंदिर परिसर से मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे व साउंड बॉक्स चोरी हो गये हैं. मंदिर के अध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह मंदिर में सफाई के लिए आये तो देखा कि दोनों सीसीटीवी कैमरे व साउंड बॉक्स गायब हैं. मंदिर के सदस्यों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




