बाढ़ में नाटक मंचन के दौरान हंगामा
Updated at : 23 Oct 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

हंगामे के बाद पुलिस ने नाटक की प्रस्तुति पर रोक लगा दी पुलिस पर बदसलूकी का आरोप बाढ़ : भदौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की देर रात को दो जगहों पर नाटक के दौरान उपद्रव हुआ. वहीं, ग्रामीणों एवं रंग कर्मियों ने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. हंगामे के बाद पुलिस […]
विज्ञापन
हंगामे के बाद पुलिस ने नाटक की प्रस्तुति पर रोक लगा दी
पुलिस पर बदसलूकी का आरोप
बाढ़ : भदौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की देर रात को दो जगहों पर नाटक के दौरान उपद्रव हुआ. वहीं, ग्रामीणों एवं रंग कर्मियों ने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. हंगामे के बाद पुलिस ने नाटक की प्रस्तुति पर रोक लगा दी.
भदौर गांव में नाटक के दौरान मंच पर चढ़ कर महिला रंगकर्मी के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी की. इसके बाद हंगामा मच गया. दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गयी. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. इस मामले में दिवाकर कुमार के बयान पर छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है.
वहीं, दूसरी तरफ दर्वे गांव में भी दुर्गा स्थान के पास नाटक मंचन के दौरान हंगामा हुआ. इस दौरान पुलिस ने नाटक का मंचन रोक दिया. पुलिस के अनुसार बाइक लेकर नाटक आयोजन स्थल से जाने को लेकर विवाद हुआ था.
रंगकर्मियों का कहना है कि पुलिसकर्मी ने रंग कर्मियों के साथ बदसलूकी की और नाटक को जबरन बंद करा दिया. वहीं, आरोपितों पर कार्रवाई नहीं की. इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को पुलिस कर्मियों द्वारा की गयी बदसलूकी को लेकर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. सोमवार की शाम को ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.
कार्रवाई नहीं होने पर 24 अक्टूबर को बाढ़ सरमेरा पथ जाम करने की घोषणा की है. बदसलूकी के आरोप से इन्कार करते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दरवे गांव में हुए हंगामे को लेकर आयोजक पर केस किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




