पटना : मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पंजाब के अमृतसर में हुए ट्रेन दुर्घटना में मारे गये लोगों के श्रद्धांजलि देने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पटना महानगर की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया. परिषद के सदस्यों ने बीएन कॉलेज से कारगिल चौक पर श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर पटना विश्वविद्यालय के […]
विज्ञापन
पटना : पंजाब के अमृतसर में हुए ट्रेन दुर्घटना में मारे गये लोगों के श्रद्धांजलि देने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पटना महानगर की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया. परिषद के सदस्यों ने बीएन कॉलेज से कारगिल चौक पर श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
मौके पर पटना विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य पप्पू वर्मा और पटना विश्वविद्यालय के छात्र नेता राम शर्मा ने कहा कि पंजाब के अमृतसर में मारे गये सभी भाई बहनों को श्रद्धांजलि देते हुए इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है. सीनेट सदस्य ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द दुर्घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाये. कैंडल मार्च में अंजना सिंह, भूमती रॉय, खुशबू कुमारी, मनमोहन अभिषेक, मारुत पांडे, पशुपतिनाथ उपमन्यु, गौरव प्रकाश, गोल्डन शाह, रोहित, उपेंद्र, हरी ओम समेत कई सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन