पटना : गायघाट में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 8:28 AM

विज्ञापन

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट मुहल्ले में रविवार की देर रात अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर चिंटू उर्फ ब्लैक डॉग को गोलियों से भून दिया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी है. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा, वहीं अंधाधुंध फायर करते हुए अपराधी फरार हो गये हैं. घटना के […]

विज्ञापन
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट मुहल्ले में रविवार की देर रात अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर चिंटू उर्फ ब्लैक डॉग को गोलियों से भून दिया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी है. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा, वहीं अंधाधुंध फायर करते हुए अपराधी फरार हो गये हैं.
घटना के बाद उसके परिजन बहादुरपुर में एक निजी नरसिंग में इलाज के लिए ले गये थे जहां उसे मृत्य घोषित किया गया. थानेदार ओमप्रकाश के मुताबिक हत्या आपसी रंजिश में हुई है. मृतक हिस्ट्रीशीटर था. उसके खिलाफ आलमगंज, कदमकुआं, पत्रकारनगर, जक्कनपुर, समेत अन्य थानों में हत्या, लूट के 20 मामले दर्ज हैं.
घात लगाये अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
दरअसल चिंटू उर्फ ब्लैक डॉग कदमकुआं का रहने वाला है. लेकिन वह आलमगंज थाना क्षेत्र के संतोषी माता गली खड़ा कुआं के पास अपने फुआ-फूफा के घर रहता था. देर रात वह गायघाट मुहल्ले में घूमने निकला था. स्थानीय लोगों की मानें तो वह अक्सर गायघाट मुहल्ले में जाता था. रविवार की रात भी वह घुमने निकला था.
इस दौरान पहले से घात लगाये अपराधियाें ने उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान हो गयी है. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन