प्रेम प्रसंग में सुपौल के पॉलिटेक्निक के छात्र की हत्या

Updated at : 20 Oct 2018 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में सुपौल के पॉलिटेक्निक के छात्र की हत्या

पटना : राजधानी पटना के जक्कनपुर थाने अंतर्गत मीठापुर चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के पीछे नाले से पुलिस ने शनिवार को सुपौल में पॉलिटेक्निक के छात्र समीर सागर (18) का शव बरामद कर लिया गया. यह 17 अक्टूबर से गायब था. परिजन लगातार इसे खोज रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी. छात्र […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना के जक्कनपुर थाने अंतर्गत मीठापुर चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के पीछे नाले से पुलिस ने शनिवार को सुपौल में पॉलिटेक्निक के छात्र समीर सागर (18) का शव बरामद कर लिया गया. यह 17 अक्टूबर से गायब था. परिजन लगातार इसे खोज रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी. छात्र का मोबाइल फोन भी गायब है. वह अपने दोस्त मंटू उर्फ भूतनाथ के साथ दुर्गा पूजा का मेला घूमने के लिए निकला था. समीर मूल रूप से मनेर के हथियाकान का रहने वाला है. जबकि, मंटू बिक्रम का मूल निवासी है और समीर के गांव में उसका ननिहाल है. मंटू तो अपने घर लौट आया, लेकिन समीप उसी दिन से गायब था और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था. मंटू ने समीर के परिजनों को केवल यह जानकारी दी कि वह एक लड़की के साथ मीठापुर बस स्टैंड की ओर गया था और फिर वह कुछ देर के बाद घर लौट आया था.

परिजनों ने जक्कनपुर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस ने उस इलाके में समीर की खोजबीन शुरू कर दी थी. इसी बीच खोजने के क्रम में समीर का शव चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के पीछे स्थित नाले से मिल गया. शरीर पर कहीं भी कटे का निशान नहीं है. जिसके कारण यह संभावना जतायी जा रही है कि उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गयी.

जक्कनपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने भी गला दबा कर हत्या किये जाने की संभावना जतायी है. मुजफ्फरपुर की एक लड़की को समीर ने बुलाया था और दोनों मेला घूमने के बाद मीठापुर बस स्टैंड पहुंचे थे. इसके बाद दोनों संस्थान के पीछे खाली मैदान में गये थे और फिर लड़का वापस नहीं लौटा. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. मोबाइल फोन का सीडीआर निकाल कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन