पटना : सचिवालय में सीढ़ी चढ़ते समय हार्ट अटैक से सहायक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, एंबुलेंस की भी उठायी मांग पटना : सचिवालय में सीढ़ी चढ़ते समय हार्ट अटैक से सहायक ललितेश्वर कुमार की मौत हो गयी. इससे पूरे सचिवालय में शोक की लहर दौड़ गयी. कर्मचारियों ने सचिवालय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग उठायी है. उनका कहना है कि अगर इलाज समय […]

विज्ञापन
मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, एंबुलेंस की भी उठायी मांग
पटना : सचिवालय में सीढ़ी चढ़ते समय हार्ट अटैक से सहायक ललितेश्वर कुमार की मौत हो गयी. इससे पूरे सचिवालय में शोक की लहर दौड़ गयी. कर्मचारियों ने सचिवालय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग उठायी है. उनका कहना है कि अगर इलाज समय से मिल जाता तो ललितेश्वर की जान बच सकती थी. मुख्य सचिव दीपक कुमार को कर्मचारियों ने ज्ञापन भी सौंपा.
जानकारी के अनुसार, ललितेश्वर कुमार प्रशाखा-18 में बतौर सहायक तैनात थे. रोज की तरह वह गुरुवार सुबह भी कार्यालय जा रहे थे. आरोप है कि लिफ्ट से आवाजाही की उस समय मनाही थी. इसलिए ललितेश्वर कुमार सीढ़ी से ऊपर जाने लगे. इतने में उन्हें सीने में दर्द उठा. कॉरिडोर में पहुंचे ही थे कि उनको हर्ट अटैक हुआ. परिसर में न ही कोई डॉक्टर है, न एंबुलेंस. अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. अगर अस्पताल होता तो उनकी जान बचायी जा सकती थी.
कर्मचारियों ने मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव से मांग की कि कैंपस में ही एक अस्पताल खोला जाये, ताकि मेडिकल की सुविधा फौरन मिल सके. इसके अलावा जरूरतमंदों के लिए लिफ्ट की सुविधा हमेशा होनी चाहिए. कर्मचारियों ने यह भी मांग उठायी कि इस तरह के अकस्मात समय के लिए प्रत्येक विभाग के लेखा शाखा से एक निश्चित राशि देने की व्यवस्था हो. बाद में इस राशि का समायोजन चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की राशि से की जा सकती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन