पटना जू में पिंजरे से निकला बाघ, मचा हड़कंप

Updated at : 10 Oct 2018 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जू में पिंजरे से निकला बाघ, मचा हड़कंप

पटना : पटना जू में मंगलवार को आपदा से बचाव के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गयी. इसका नेतृत्व एसडीआरएफ के कमांडेंट केके झा और जू के निदेशक अमित कुमार ने किया. मॉक ड्रिल मछली केज के पास हुआ. कर्मियों के द्वारा यह सूचना पाकर दर्शक भयभीत हो गये कि केज से बाघ बाहर निकल आया […]

विज्ञापन
पटना : पटना जू में मंगलवार को आपदा से बचाव के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गयी. इसका नेतृत्व एसडीआरएफ के कमांडेंट केके झा और जू के निदेशक अमित कुमार ने किया. मॉक ड्रिल मछली केज के पास हुआ. कर्मियों के द्वारा यह सूचना पाकर दर्शक भयभीत हो गये कि केज से बाघ बाहर निकल आया है और उसने दो दर्शकों को बुरी तरह से घायल कर दिया है. बाघ केज के पास तैनात कर्मी ने नियंत्रण कक्ष को बाघ के केज से निकलने की सूचना दी.
कुछ ही देर में बाघ को नियंत्रण करने के लिए जू के सभी अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गये. एक टीम उद्यान को खाली कराने में लग गयी. दूसरी बाघ के पीछे दौड़ी और ट्रैंक्यूलाइजर गन से उसे बेहोश किया गया. उसके बाद जाल में बाघ को फंसाकर पिंजड़े में डालकर रेस्क्यू वाहन से प्राणी अस्पताल भेजा गया जबकि घायल दर्शकों को अस्पताल भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन