पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौ को देंगे अनुदान का लाभ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौ अक्तूबर को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत दो पंचायत के 10 चयनित लाभुकों को अनुदान का लाभ देंगे. पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो जिलों समस्तीपुर की गंगापुर पंचायत व नालंदा जिले की पावा पंचायत में शुरू हुई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के चयनित पांच-पांच लाभुकों का चयन […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौ अक्तूबर को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत दो पंचायत के 10 चयनित लाभुकों को अनुदान का लाभ देंगे. पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो जिलों समस्तीपुर की गंगापुर पंचायत व नालंदा जिले की पावा पंचायत में शुरू हुई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के चयनित पांच-पांच लाभुकों का चयन किया गया है.
इन लाभुकों को सब्सिडी का पैसा बैंक खातों में भेजा जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाद कक्ष में इसका उद्घाटन करेंगे. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में अब तक दो हजार आवेदन ऑनलाइन जमा हुए हैं. इसके आधार पर योग्य लाभुकों का चयन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










