पटना : छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वालों की खैर नहीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लॉ कॉलेज के रास्ते में बढ़ेगी पेट्रोलिंग पटना : पटना विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में महिला आयोग के अध्यक्ष के दौरे के बाद एसएसपी मनु महाराज ने कॉलेज की छात्राओं को भरोसा दिलाया है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. कहीं कोई भी परेशानी हो तो सीधा एसएसपी ऑफिस आ जाएं या फोन करें. […]

विज्ञापन
लॉ कॉलेज के रास्ते में बढ़ेगी पेट्रोलिंग
पटना : पटना विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में महिला आयोग के अध्यक्ष के दौरे के बाद एसएसपी मनु महाराज ने कॉलेज की छात्राओं को भरोसा दिलाया है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. कहीं कोई भी परेशानी हो तो सीधा एसएसपी ऑफिस आ जाएं या फोन करें. तत्काल उनकी बात सुनी जायेगी और उचित कार्रवाई की जायेगी. प्राचार्य प्रो मो शरीफ को भी आश्वासन दिया कि लॉ कॉलेज के रास्ते में पेट्रोलिंग बढ़ायी जायेगी. खासकर कॉलेज टाइम में वहां पुलिस का मूवमेंट अधिक रहेगा.
कॉलेज में हमेशा होती है मारपीट : लॉ कॉलेज में हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर छात्र आपस में भिड़ जाते हैं और मारपीट कर लेते हैं. मारपीट छोटी बात से जरूर शुरू होती है, लेकिन जब इसमें बाहरी लोग भी शामिल हो जाते हैं और कॉलेज में घुसकर मारपीट करते हैं और मामला बड़ा बन जाता है.
कई बार मारपीट में छात्रों की जान पर बन जाती है, लेकिन छात्रों की लड़ाई समझकर पुलिस इसमें अधिक रोल नहीं निभाती. इससे कॉलेज में दहशत बढ़ जाती है. कुछ छात्राओं ने महिला आयोग की अध्यक्ष से लॉ एंड ऑर्डर बहाल कराने की गुहार लगायी थी. इसके बाद एसएसपी ने खुद संज्ञान लिया.
हम अनुशासन बना सकते हैं, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर के प्रॉब्लम को हम हल नहीं कर सकते. बेहतर लॉ एंड ऑर्डर अगर कॉलेज में और उसके आस-पास होगा तभी तो हम भी छात्र-छात्राओं को अनुशासित करने को लेकर कड़े प्रयास कर सकते हैं. असामाजिक तत्व कॉलेज में प्रवेश करते हैं तो शिक्षक उनका सामना नहीं कर सकते. पुलिस ने भरोसा दिलाया है तो कॉलेज प्रशासन भी बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए हर संभव प्रयास करेगा.
– प्रो मो शरीफ, प्राचार्य, लॉ कॉलेज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन