विमान में पड़ा दिल का दौरा, पटना एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2018 3:24 AM

विज्ञापन

पटना : बागडोगरा से मुंबई जा रहे विमान में एक 28 वर्षीय युवक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा. विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी और युवक को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हार्ट अटैक का शिकार युवक मूलत: उड़ीसा का रहने वाला […]

विज्ञापन
पटना : बागडोगरा से मुंबई जा रहे विमान में एक 28 वर्षीय युवक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा. विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी और युवक को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हार्ट अटैक का शिकार युवक मूलत: उड़ीसा का रहने वाला है और उसका नाम अमरजीत त्रिपाठी है.
वह बागडोगरा के पास स्थित इंडियन नेवी की यूनिट में काम करता है. आपात लैंड हुए विमान के कर्मियों की मानें तो शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E3175 में चढ़ते समय युवक का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक था. दोपहर 11.40 में विमान बागडोगरा से उड़ा और 3.10 में उसे मुंबई पहुंचना था, लेकिन उड़ान शुरू होने के कुछ ही समय बाद उसे असहजता और हृदय में दर्द का अहसास होने लगा, जो धीरे-धीरे बहुत तेज हो गया और 30-35 मिनट बाद ही उसे दिल का दौरा पड़ गया.
ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया पर नहीं मिली राहत : क्रू मेंबर ने उसे विमान में उपलब्ध पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से ऑक्सीजन मास्क का सपोर्ट दिया, लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया. मौके की नजाकत को देख क्रू मेंबर ने एटीसी से मदद मांगी, जिसने विमान के लोकेशन को देख उसे सबसे नजदीक स्थित पटना एयरपोर्ट पर उतरने की सलाह दी. दोपहर 12.30 में पटना एयरपोर्ट पर विमान लैंड किया गया.
लाइफ सेविंग दवाएं देकर निकाला गया विमान से
पहले से ही एयरपोर्ट पर डॉ. अंशु अंकित और उनकी टीम तैयार थी. विमान के लैंड करने के बाद पहले डॉक्टर अंशु विमान के भीतर गये. फिर अमरजीत को लाइफ सेविंग दवाएं दीं. उसके बाद अपनी टीम की मदद से उसे लेकर बाहर आये और एंबुलेस की साहायता से पारस अस्पताल ले गये. डॉ. अंशु अंकित ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट में अमरजीत को रखा गया है और देर रात तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी. अमरजीत के विमान से बाहर जाने के कुछ मिनटाें के बाद दोपहर 1.10 में विमान पटना से मुंबई के लिए उड़ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन