पटना : आज से नहीं उठेगा कचरा, हड़ताल पर सफाई कर्मी

Updated at : 04 Oct 2018 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आज से नहीं उठेगा कचरा, हड़ताल पर सफाई कर्मी

पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन ने बुलायी हड़ताल पटना : नगर निगम के सफाई कर्मी एक बार फिर से हड़ताल पर जाये वाले हैं. पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन के अह्वान पर कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. अब ऐसे में संभावना है कि गुरुवार से शहर के विभिन्न जगहों से कचरा […]

विज्ञापन
पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन ने बुलायी हड़ताल
पटना : नगर निगम के सफाई कर्मी एक बार फिर से हड़ताल पर जाये वाले हैं. पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन के अह्वान पर कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. अब ऐसे में संभावना है कि गुरुवार से शहर के विभिन्न जगहों से कचरा उठाने का काम ठप रहे.
यूनियन के चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कर्मियों को नियमित करने की घोषणा कर दी गयी, लेकिन अभी तक कर्मियों को इसका कागज नहीं दिया गया. इसके अलावा उनकी सुविधाओं के लिए कोई संसाधन नहीं उपलब्ध कराये जा रहे हैं. ऐसे में मजबूर हो कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में तीन हजार से अधिक सफाई कर्मी काम नहीं करेंगे. इससे पूरी सफाई व्यवस्था ठप हो जायेगी.
जारी किये गये 450 कर्मियों के फोन नंबर
नगर निगम ने दो दिन पहले डोर टू डोर कचरा उठाव किया था. बुधवार को भी सभी अंचलों से कचरा उठाव का काम किया गया. इस दौरान पटना सिटी अंचल से 17214 घरों से नूतन राजधानी अंचल से 4245 घरों से, पाटलिपुत्रा अंचल से 4330 घरों से, कंकड़बाग अंचल के 8375 घरों और बांकीपुर अंचल से 15 हजार घरों कचरा उठाव का काम किया गया. वहीं उप नगर आयुक्त विशाल अानंद ने बताया कि कचरा उठाव के लिए सभी वार्ड के 375 सुपरवाइजरों व 74 सफाई निरीक्षकों को फोन व नंबर उपलब्ध कराया है. वार्ड के आम लोग अपने वार्ड से संबंधित कर्मी का नंबर लेकर कभी भी फोन कर सफाई की शिकायत कर सकते हैं.
होनी है वैकल्पिक व्यवस्था : इधर नगर निगम ने हड़ताल को देखते हुए सफाई कर्मियों की वैकल्पिक व्यवस्था करेगा. उप नगर आयुक्त ने बताया कि गुरुवार को हड़ताल को देखने के बाद आगे की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में कर्मियों की सुविधा के लिए कई निर्णय लिये गये है. ऐसे में कर्मियों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन