पटना : अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर की रोड़ेबाजी पुलिस ने भांजीं लाठियां, कई पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2018 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

बहादुरपुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित झोंपड़ियों को हटाने के दौरान हंगामा पटना : अतिक्रमण हटाने के दौरान मंगलवार को नगर निगम की टीम को जम कर विरोध का सामना करना पड़ा. कंकड़बाग की टीम कांटी फैक्ट्री रोड से बहादुरपुर ओवर ब्रिज के नीचे स्थित झोपड़ियों को हटाने पहुंची थी. इस दौरान नगर निगम की टीम […]
विज्ञापन
बहादुरपुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित झोंपड़ियों को हटाने के दौरान हंगामा
पटना : अतिक्रमण हटाने के दौरान मंगलवार को नगर निगम की टीम को जम कर विरोध का सामना करना पड़ा. कंकड़बाग की टीम कांटी फैक्ट्री रोड से बहादुरपुर ओवर ब्रिज के नीचे स्थित झोपड़ियों को हटाने पहुंची थी. इस दौरान नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. अतिक्रमण के विरोध में लोगों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों व नगर निगम की टीम पर रोड़ेबाजी कर दी. इस दौरान पुल के नीचे अफरातरफी का माहौल बन गया.
इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने लाठियां भांजी. इस दौरान कई लोगों को चोट लगी. लगभग एक घंटे तक मामला गरमाया रहा. इसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया. फिर प्रशासन की टीम ने 26 झोपड़ियों को वहां से हटाने का काम किया.
इसके बाद विरोध करने वालों व प्रशासन की टीम पर पथराव करने वालों में एक पर नामजद व 25 से 30 अज्ञात आरोपितों पर निगम टीम ने प्राथमिकी दर्ज करायी.
वहीं निगम की टीम ने चिरैयाटाड़ पुल से करबिगहिया स्टेशन के पास तक से अतिक्रमण हटाया. इस क्रम में करबिगहिया स्टेशन के पास पुल के नीचे सूधा बूथ के पास एक पक्का दुकान को तोड़ा गया.
21 मकान की सीढ़ियां तोड़ी गयीं. तीन निर्माण का पिलर तोड़ा गया. दोनों जगहों को मिला कर कुल 51 हजार का जुर्माने की वसूली की गयी. कंकड़बाग की अंचल पदाधिकारी पूनम कुमार ने बताया कि पहले भी हाईकोर्ट के निर्देश पर बहादुरपुल के पास से अतिक्रमण हटाया गया था. दोबारा अतिक्रमण होने की स्थिति में कार्रवाई की गयी.
एसपी वर्मा रोड पर विरोध करने वाले एक पर प्राथमिकी
नूतन राजधानी अंचल के अंतर्गत मीठापुर सब्जी मंडी से फ्लाई ओवर के दाहिने तरफ होते हुए मिलर हाईस्कूल से उच्च न्यायालय के तरफ जाने वाले रास्तों पर किय गये अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया गया.
इस दौरान पांच झोपड़ी, सुधा बूथ, कई लोहे का गेट, गिटटी बालू एवं बैनर एवं पोस्टर अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत हटाया गया. वहीं पूरे एसपी वर्मा रोड में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का काम किया. इस दौरान दर्जन भर से अधिक स्स्थायी निर्माण तोड़े गये. सीढ़ी, होर्डिंग, छज्जा से लेकर कई तरह के निर्माण पर निगम की हथौड़ा चला. वहीं एक व्यक्ति के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस दौरान एक लाख अड़तीस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया.
वहीं बांकीपुर अंचल में कुल्हड़िया कॉम्पलेक्स से पीएमसीएच तक कई पक्का निर्माण, छज्जा को तोड़ा गया एवं ठेला, चाय की दुकान को हटा कर अतिक्रमण मुक्त किया गया. इस दौरान 94 हजार रुपये का जुर्माना वसूल गया. वहीं पटना सिटी में अगमकुआं आरओबी के नीचे 100 झोपड़ी एवं दुकानों को तोड़ा गया. इस दौरान एक लाख पंचानवे हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया.
तोड़ा चबूतरा, वसूला जुर्माना
पटना सिटी : नगर निगम व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भी अगमकुआं में अतिक्रमण हटाने का अभियान सुबह से ही चलाया.
निगम की टीम उपरि सेतु के नीचे रेलवे लाइन के किनारे, सुदर्शन पथ में तुलसी मंडी गुलजारबाग व एनएमसीएच रोड में अभियान चलाया. इस दरम्यान सड़कों को घेर दुकानदारी कर रहे लकड़ी व कबाड़ी के कारोबारी को रेलवे किनारे से हटाया गया. वहीं, नाले पर अतिक्रमण कर लगायी गयी दुकानों को भी हटाया गया. झोंपड़ियों, चबूतरा व छज्जा को तोड़ने का काम किया गया. इस दौरान एक लाख 95 हजार रुपये की राशि जुर्माना के तौर पर वसूल की गयी.
निगम सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्र की अगुआई में चल रहे अभियान में दंडाधिकारी, नगर प्रबंधक रणधीर किशोर, मनोज कुमार, विजय कुमार निराला, सीपी सिंह, रितेश, जिले से आये तीन दर्जन पुलिसकर्मी व तीन दर्जन पुलिस बल व पदाधिकारी के साथ श्रमिकों को लेकर अतिक्रमण हटाया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि चार अक्तूबर तक अभियान चलाया जायेगा.
जलजमाव और कीचड़ हटाने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण प्रमंडल–2 एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल पाटलिपुत्रा को निर्देश दिया कि सड़क पर पानी और कीचड़ लग रहा है, उसे ठीक करें. चल रहे निर्माण कार्य के साइट को घेर कर काम कराएं. गड्ढा खोदने से जो मिट्टी का ढेर लगा है उसे तुरंत हटाएं. मिलर स्कूल के तरफ से पानी के जमाव पर छाय या स्टोन डस्ट से भरकर सड़क को ठीक किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




