पटना : डाटा इंट्री ऑपरेटरों को ले विभागों से परामर्श की कवायद आरंभ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : बेल्ट्रॉन के माध्यम से सेवा प्रदत्त डाटा इंट्री ऑपरेटरों को लेकर सभी विभागों से परामर्श की कवायद शुरू कर दी गयी है. दरअसल, संविदा कर्मियों की नियमितीकरण को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसाओं के बाद सरकार ने डाटा इंट्री ऑपरेटरों के मामले में पुनर्विचार का फैसला किया था. इसको लेकर संबंधित […]

विज्ञापन
पटना : बेल्ट्रॉन के माध्यम से सेवा प्रदत्त डाटा इंट्री ऑपरेटरों को लेकर सभी विभागों से परामर्श की कवायद शुरू कर दी गयी है. दरअसल, संविदा कर्मियों की नियमितीकरण को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसाओं के बाद सरकार ने डाटा इंट्री ऑपरेटरों के मामले में पुनर्विचार का फैसला किया था.
इसको लेकर संबंधित विभागों के प्रधान सचिव व सचिवों से डाटा इंट्री ऑपरेटरों के लिए मंतव्य देना है. समिति ने अनुशंसा की है कि संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए पद सृजन की आवश्यकता होगी. समिति की अनुशंसा यह भी है कि बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से चयन की प्रक्रिया होगी.
8800 डाटा इंट्री ऑपरेटर : बेल्ट्रॉन के जिम्मेदार अधिकारियों ने उच्च स्तरीय समिति को बताया था कि करीब 8800 डाटा इंट्री ऑपरेटर हैं. ये ऑपरेटर सरकार के विभिन्न विभागों, परियोजनाओं, निगमों, प्राधिकारों में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं. प्रत्येक पांच वर्ष पर इस बात की समीक्षा की जाये कि कितने डाटा इंट्री ऑपरेटरों की सेवा की आवश्यकता है. इसके बाद पदों का सृजन किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन