अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव के आसार, सामान्य से चार डिग्री बढ़ा तापमान, गर्मी ने बढ़ायी परेशानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मौसम में हुए बदलाव ने आम लोगों को परेशान कर दिया है. बीते एक सप्ताह से दिन प्रतिदिन शहर के अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है. सुबह सात बजे से ही धूप में काफी तल्खी हो जा रही है. वहीं शाम पांच बजे तक तेज धूप के बाद पूरे दिन लोगों को […]
विज्ञापन
पटना : मौसम में हुए बदलाव ने आम लोगों को परेशान कर दिया है. बीते एक सप्ताह से दिन प्रतिदिन शहर के अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है. सुबह सात बजे से ही धूप में काफी तल्खी हो जा रही है. वहीं शाम पांच बजे तक तेज धूप के बाद पूरे दिन लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है.
मौसम केंद्र की मानें तो आसमान साफ होने के कारण व बिहार व आसपास के राज्यों में मॉनसून कमजोर पड़ जाने के कारण गर्मी बढ़ी है. बुधवार को भी शहर का अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान भी 25.6 डिग्री सेल्सियस था.
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले एक दो दिनों में मौसम में परिवर्तन आयेगा. इसकी संभावना है कि गुरुवार को आसमान में बादल छाये रहने के कारण अधिकतम तापमान में कमी आये. इसके अलावा शुक्रवार को हल्की बारिश व फुहार पड़ने की भी संभावना है. मौसम में अगर परिवर्तन होता है तो लोगों को अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










