पटना : पीएमसीएच में बहाल होंगे 50 सीनियर रेजीडेंट, इंटरव्यू जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2018 9:14 AM
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच को अगले एक माह के अंदर 50 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर मिल जायेंगे. ऐसे में डॉक्टरों की कमी के साथ ही मरीजों के इलाज में भी सुविधा मिलेगी. पूरे बिहार में करीब 500 से अधिक डॉक्टरों की बहाली की जा रही है. इसका काउंसेलिंग इंटरव्यू शुरू हो गया है. जानकारी देते हुए पीएमसीएच […]
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच को अगले एक माह के अंदर 50 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर मिल जायेंगे. ऐसे में डॉक्टरों की कमी के साथ ही मरीजों के इलाज में भी सुविधा मिलेगी. पूरे बिहार में करीब 500 से अधिक डॉक्टरों की बहाली की जा रही है. इसका काउंसेलिंग इंटरव्यू शुरू हो गया है. जानकारी देते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन हड्डी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, पीएसएम, एनॉटोमी, एफएमटी, मनोरोग, सर्जरी, दंत रोग, शिशु रोग, ईएनटी, टीवी एवं चेस्ट, रेडियोलॉजी, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, निश्चेतना, पीएमआर कुल 21 विभाग के लिए डॉक्टरों की काउंसेलिंग की गयी. अगले एक माह के अंदर सभी चयनितडॉक्टरों की नियुक्ति हो जायेगी.
पीजी में हो रहा है एडमिशन
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से पीएचडी कोर्स करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि अब आईजीआईएमएस में न्यूरो मेडिसिन व रिप्रयोरेक्टी बायोलॉजी विभाग में पीएचडी करने की अनुमति मिल गयी है. परीक्षा फीस बढ़ाकर 10 हजार रुपये
कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










