पटना: सातवीं मुहर्रम पर निकाला मातमी जुलूस

Updated at : 19 Sep 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना: सातवीं मुहर्रम पर निकाला मातमी जुलूस

पटना सिटी : मुहर्रम की सातवीं तारीख पर मंगलवार को शिया समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 अंसारों की करबला की जंग में हुई शहादत पर अलम के साथ मातती जुलूस निकाला. सबसे पहला जुलूस गुलजारबाग इमाम बंदी वक्फ स्टेट में दोपहर दो बजे निकाला गया. इसके बाद शाम को मेहंदी […]

विज्ञापन
पटना सिटी : मुहर्रम की सातवीं तारीख पर मंगलवार को शिया समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 अंसारों की करबला की जंग में हुई शहादत पर अलम के साथ मातती जुलूस निकाला. सबसे पहला जुलूस गुलजारबाग इमाम बंदी वक्फ स्टेट में दोपहर दो बजे निकाला गया.
इसके बाद शाम को मेहंदी का जुलूस खाजेकलां सिंधि दालान से निकल कर नवाब बहादुर रोड तक आया. जुलूस में शामिल गमजदा लोग नौहाखानी करते व मर्सिया पढ़ करबला की जंग का शाब्दिक चित्रण करते हुए सीनाजनी कर रहे थे. मौके पर दरगाह चमडोरिया इमामबाड़ा के सचिव सैयद जाैहर इमाम जाैनी,तनवीरुल हसन तन्नू,सैयद सरवर अली समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन