पटना : एक अंचल में मीट-मुर्गा दुकानों पर कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

पटना : हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर निगम के चारों अंचलों में मीट-मुर्गा की अवैध दुकानों पर कार्रवाई करनी है. लेकिन, चारों अंचलों में सिर्फ नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र में ही मीट-मुर्गा की अवैध दुकानों कार्रवाई की गयी. नूतन राजधानी अंचल की टीम गुरुवार को मंदिरी, राजापुर पुल, बोरिंग रोड चौराहा, पुनाईचक आदि इलाकों में […]

विज्ञापन
पटना : हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर निगम के चारों अंचलों में मीट-मुर्गा की अवैध दुकानों पर कार्रवाई करनी है. लेकिन, चारों अंचलों में सिर्फ नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र में ही मीट-मुर्गा की अवैध दुकानों कार्रवाई की गयी.
नूतन राजधानी अंचल की टीम गुरुवार को मंदिरी, राजापुर पुल, बोरिंग रोड चौराहा, पुनाईचक आदि इलाकों में अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान चार बकरा व 20 किलोग्राम मछली और चार मुर्गा जाली जब्त किया गया. लेकिन, जुर्माना देने के बाद जब्त सामान छोड़ दिया गया. अभियान के दौरान 88 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया गया. वहीं, बांकीपुर और कंकड़बाग अंचल क्षेत्र में पुलिस बल के अभाव में अभियान नहीं चलाया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन